जसरा में छात्रों ने बिना बर्तन के बनाया भोजन

हिन्दुस्तान, गंगापार
share

जसरा में तृतीय सोपान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन, छात्रों ने बिना बर्तन के बनाया भोजन जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। श्री ईश्वरदीन छेदीला

जसरा में छात्रों ने बिना बर्तन के बनाया भोजन

श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा में चल रहे पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर के चौथे दिन स्काउट-गाइड प्रतिभागियों ने तंबू निर्माण और बिना बर्तन के भोजन बनाने का अभ्यास किया। शिविर में कुल 74 स्काउट-गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त सुंदरम शुक्ला, प्रशिक्षण शिविर के संयोजक एवं प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह और राजा कमलाकर इंटर कॉलेज शंकरगढ़ के प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह चंदेल ने तंबुओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक अखिलेश कुमार, दर्शी श्रीवास्तव, मधुलिका सिंह, तहसील प्रभारी ओम प्रकाश धारिया, राकेश कुमार, प्रिया कक्कड़, मंजूश्री, शालू पाल, अजय कुमार आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजसरा में छात्रों ने बिना बर्तन के बनाया भोजन