स्काउट-गाइड प्रशिक्षण में बच्चों ने सीखे सेवा और अनुशासन के गुर

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में प्राथमिक विद्यालय मंझरिया में 11 से 13 अगस्त तक भारत स्काउट और गाइड द्वारा प्रवेशोत्सव एवं कब-बुलबुल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिला आयुक्त ज्ञानेंद्र ओझा ने निरीक्षण किया और बच्चों को स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण देने की आवश्यकता की बात कही। अभिभावकों से मिलकर प्रयास करने की अपील की गई।

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण में बच्चों ने सीखे सेवा और अनुशासन के गुर

गोरखपुर, निज संवाददाता। भारत स्काउट और गाइड गोरखपुर की ओर से ब्लॉक जंगल कौड़िया के प्राथमिक विद्यालय मंझरिया में 11 से 13 अगस्त तक प्रवेशोत्सव एवं कब-बुलबुल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिला मुख्यायुक्त राम जन्म सिंह के निर्देशन और बीएसए धीरेन्द्र त्रिपाठी के निर्देश पर हुए प्रशिक्षण का निरीक्षण जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट ज्ञानेंद्र ओझा ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्काउट-गाइड और कब-बुलबुल का प्रशिक्षण देकर उनमें मानव सेवा, देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना विकसित की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी लवकुश ने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।

जिला गाइड कैप्टन प्रतिमा शुक्ला ने स्काउट ताली, ध्वज, सेल्यूट के तरीके बताए। जिला कब आयुक्त राम आशीष शर्मा ने कब-बुलबुल के आदर्श वाक्य ‘कोशिश करो’ सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। सुषमा त्रिपाठी और लक्ष्मी प्रजापति ने नियम, प्रतिज्ञा व प्रार्थना की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक अजय सिंह ने आभार जताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्काउट-गाइड प्रशिक्षण में बच्चों ने सीखे सेवा और अनुशासन के गुर