पौड़ी में ऊर्जा परिदृश्य पर छात्रों ने रखे विचार, मीनाक्षी ने मारी बाजी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

राजकीय इंटर कॉलेज खोलाचौंरी में 'भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं एवं चुनौतियां' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 14 विद्यालयों के 24 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मीनाक्षी, रिया और शौर्य ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये छात्र जिला स्तरीय संगोष्ठी में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पौड़ी में ऊर्जा परिदृश्य पर छात्रों ने रखे विचार, मीनाक्षी ने मारी बाजी
पौड़ी में ऊर्जा परिदृश्य पर छात्रों ने रखे विचार, मीनाक्षी ने मारी बाजी

पौड़ी। राजकीय इंटर कॉलेज खोलाचौंरी में कोट विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में 14 विद्यालयों के 24 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर ऊर्जा के भविष्य को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में राइंका खंडूखाल की मीनाक्षी ने प्रथम, इसी विद्यालय की रिया ने द्वितीय तथा राइंका कोट के शौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। संगोष्ठी का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश आर्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उन्होंने कहा कि विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय पर इस तरह की संगोष्ठियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं। विज्ञान ब्लॉक समन्वयक रश्मि सेमवाल ने संगोष्ठी के विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वर्ष 2047 तक ऊर्जा के क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों, संभावनाओं और चुनौतियों की जानकारी दी। निर्णायक मंडल में गीता भंडारी, ममता उनियाल और दिगंबर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगोष्ठी का संचालन कैलाश पंवार और वीरेंद्र खंकरियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रीता राणा, सुलोचना ममगाईं, विपिन कुमार, हरीश मोहन, अजय कर्नाटक, सीमा देवी, कुलदीप सिंह नेगी, शंभू प्रसाद जोशी, दुर्गा प्रसाद जोशी, संतोष बिष्ट, रंजन रावत, महेंद्र रावत, विद्योत्तमवस्ती, वंदना शाह और वंदना ध्यानी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपौड़ी में ऊर्जा परिदृश्य पर छात्रों ने रखे विचार, मीनाक्षी ने मारी बाजी