विज्ञान संगोष्ठी में चहक प्रथम
देहरादून के राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में शुक्रवार को विज्ञान संगोष्ठी आयोजित हुई। इस संगोष्ठी का विषय 'भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047' था। इसमें रायपुर के 28 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चहक, रुद्र प्रसाद और मिस्बाह परवीन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में शुक्रवार को विकासखंड रायपुर की खंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी का विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047, संभावनाएं और चुनौतियां रहा। इसमें विकासखंड रायपुर के 28 विद्यालयों के कक्षा आठ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एमकेपी इंटर कॉलेज की चहक ने प्रथम, सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू के रुद्र प्रसाद ने द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लक्खीबाग की मिस्बाह परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह रावत, प्रधानाचार्य डॉ. शरद चंद्र बडोनी और खंड समन्वयक दलजीत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ स्वामी एस चंद्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
निर्णायक मंडल में सुनील दत्त रतूड़ी, हेमवती सती और पुष्पेंद्र सिंह रहे व सहयोग भावना नैथानी, समिता भट्ट ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अर्जुन सिंह नेगी ने किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।


