विज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी
वैज्ञानिक सोच और विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने हेतु विज्ञान मंथन प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। कक्षा छह से 11 तक के विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। प्रतियोगिता माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के छात्रों के लिए है।

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान मंथन प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 11 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए इच्छुक विद्यालयों और विद्यार्थियों को 30 सितंबर तक बेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध विद्यालयों के साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी भी शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की वैज्ञानिक समझ, तर्क क्षमता और प्रतिभा को परखा जाएगा। इससे विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में रुचि बढ़ाने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की जानकारी देकर उन्हें इसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है। विभाग ने निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराने पर जोर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रीतू तोमर ने प्रतियोगिता के संबंध में जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजे हैं। पत्र में प्रधानाचार्यों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।


