परिषदीय विद्यालयों में निजी स्कूलों की तर्ज पर होगी पीटीएम

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

राज्य सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में भी पीटीएम का आयोजन करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक विद्यालय को 250 रुपये आवंटित किए गए हैं। चार पीटीएम सत्र में आयोजित होंगे और प्रत्येक बैठक की एक निश्चित थीम होगी। प्रधानाध्यापक अभिभावकों के साथ संवाद के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग करेंगे।

परिषदीय विद्यालयों में निजी स्कूलों की तर्ज पर होगी पीटीएम

निजी विद्यालयों की तरह अब परिषदीय विद्यालयों में भी पीटीएम हुआ करेगी। इसके लिए शासन ने चार पीटीएम एक सत्र में करने के निर्देश देते हुए 250 रुपये प्रत्येक विद्यालय को पीटीएम के लिए धनराशि आवंटित की है। पीटीएम में अभिभावक-शिक्षक सिर्फ बच्चों की पढ़ाई का हाल बताने तक सीमित नहीं रहेगी। बच्चे स्कूल में कैसा कर रहे हैं, नियमित क्यों नहीं आ रहे हैं और पढ़ाई में कहां पीछे हैं, इन सवालों के जवाब अभिभावक और शिक्षक मिलकर तलाशेंगे। बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति, घर का माहौल, सरकारी योजनाओं और स्कूल की व्यवस्थाओं तक पर संवाद कर रोडमैप बनेगा। शैक्षिक सत्र में गुरुजी चार बार अभिभावकों से विशेष रूप से संवाद करेंगे।

राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा

जिनमें पीटीएम को औपचारिकता से आगे बढ़ाकर बच्चों की प्रगति व विद्यालय के विकास से जोड़ने पर जोर दिया गया है। प्रत्येक बैठक में थीम तय की गई है। पहली बैठक की थीम सब पढ़ें सब बढ़ें, दूसरी बैठक अक्तूबर की थीम आज की उपस्थिति कल की प्रगति, तीसरी दिसंबर में होने वाली बैठक की थीम शिक्षा का सफर परिवार के संग और अंतिम चौथी बैठक फरवरी 2027 में मेरा विद्यालय मेरी जिम्मेदारी थीम पर होगी।

वाट्सएप, फोन के अलावा घर-घर संपर्क

करेंगे प्रधानाध्यापक। प्रधानाध्यापक अभिभावकों को कार्ड, पोस्टर, लिखित संदेश, वाट्सएप और फोन से सूचना देंगे। लगातार अनुपस्थित बच्चोंके अभिभावकों से घर-घर संपर्क कर पीटीएम में बुलाएंगे। पीटीएम में बच्चों की शैक्षिक प्रगति, अधिगम स्तर व मूल्यांकन परिणाम पर चर्चा होगी। कमजोर बच्चों के लिए घर पर पढ़ाई का माहौल, नियमित अभ्यास और पठन की आदत विकसित करने की सलाह दी जाएगी। उपस्थित व अनुपस्थिति के कारणों पर भी बात होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीटीएम के लिए हर विद्यालय को कितनी धनराशि दी जाएगी?
हर विद्यालय को 250 रुपये की धनराशि दी जाएगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपरिषदीय विद्यालयों में निजी स्कूलों की तर्ज पर होगी पीटीएम