स्कूलों में 22 से 27 तक मनाया जाएगा स्वागत सप्ताह, लौटेगी रौनक

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल 22 जून से बच्चों के स्वागत के लिए तैयार हैं। स्वागत सप्ताह 22 से 27 जून तक मनाया जाएगा, जिसमें आनंददायक और प्रेरणादायक कार्यक्रम होंगे। इसका उद्देश्य स्कूल आने में बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाना है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

स्कूलों में 22 से 27 तक मनाया जाएगा स्वागत सप्ताह, लौटेगी रौनक

स्कूलों में 22 से 27 तक मनाया जाएगा स्वागत सप्ताह, लौटेगी रौनक गर्मी की छुटियों के बाद खुल रहे स्कूल, बच्चों के स्वागत के लिए स्कूल तैयार आनंददायक, सुरक्षित, प्रेरणादायक और बाल केंद्रित वातावरण किया जा रहा तैयार हर बच्चा का स्वागत, हर सपना का सम्मान थीम पर होंगे कई कार्यक्रम फोटो : स्कूल : स्कूल जाते बच्चे। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, निज संवाददाता। गर्मी की छुट्टी समाप्त होने वाली है। 22 जून से सभी स्कूल एक बार फिर से बच्चों की चहचहाहट से गुलजार होंगे। वहां घंटियां बजेंगी। स्कूलों में रौनक लौटेगी। इस बार छुट्टियों के बाद स्कूल आने वाले बच्चों का स्वागत धूमधाम से किया जाएगा। वर्ग एक से आठ वाले सभी स्कूलों में 22 से 27 जून तक स्वागत सप्ताह मनाया जाएगा। बच्चों के स्वागत के लिए स्कूल तैयार हैं। इसके माध्यम से आनंददायक, सुरक्षित, प्रेरणादायक और बाल केंद्रित वातावरण तैयार किया जा रहा है। ताकि, एक बेहतर शैक्षणिक माहौल बन सके और बच्चे बिना किसी तनाव के बेहतर तरीके से पढ़ सकें। इस दौरान हर बच्चा का स्वागत, हर सपना का सम्मान थीम पर कई कार्यक्रम होंगे। चेतना सत्र के माध्यम से प्रेरक संवाद, कहानी, कविता एवं प्रेरक व्यक्तियों का जीवन परिचय साझा किया जाएगा। स्वागत एवं पुनर्मिलन, मैंने देखा, मेरा अनुभव मेरी सीख, मेरा सपना मेरी उड़ान और उपलब्धियों का उत्सव जैसे थीम के माध्यम से बच्चों को सहजता से पढ़ाई लिखाई से जोड़ा जाएगा। ताकि, उन्हें पढ़ाई बोझ न लगकर एक मनोरंजन गतिविधि लगे और वे बेहतर तरीके से सीख सकें।

कब क्या होगा

सामान्य प्रश्न

स्वागत सप्ताह कब मनाया जाएगा?
स्वागत सप्ताह 22 से 27 जून तक मनाया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsस्कूलों में 22 से 27 तक मनाया जाएगा स्वागत सप्ताह, लौटेगी रौनक