माध्यमिक स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं की श्रृंखला का कलेंडर जारी

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

सिद्धार्थनगर के विद्यालयों में 2026-27 की शैक्षिक सत्र की खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत हो गई है। ये प्रतियोगिताएं 31 अक्टूबर तक चलेंगी, जिसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्रों के लिए 31 खेल विधाएं शामिल हैं। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को दिशा-निर्देश दिए हैं।

माध्यमिक स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं की श्रृंखला का कलेंडर जारी

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद के विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज हो चुका है। जिला स्तर से लेकर मंडल और प्रदेश स्तर तक चलने वाली यह प्रतियोगिताएं 31 अक्टूबर तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएंगी। इस दौरान अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 31 खेल विधाओं में प्रतिभाएं अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुसार जनपद स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद विजेता खिलाड़ी मंडलीय और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में हॉकी, तैराकी, ताइक्वांडो, कराटे, शूटिंग, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, कुश्ती, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, योगासन, शतरंज और एथलेटिक्स सहित 31 खेलों को शामिल किया गया है。

प्रतियोगिताओं के संचालन से संबंधित दिशा-निर्देश

डीआईओएस अरुण कुमार ने सभी विद्यालयों को प्रतियोगिताओं के संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक विद्यालय को कम से कम दो खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराना अनिवार्य होगा। प्रत्येक खिलाड़ी के लिए आधार कार्ड, पर्सनल एजुकेशन नंबर (पेन), जन्म प्रमाणपत्र और प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित पात्रता प्रमाणपत्र अनिवार्य रहेगा। कक्षा-10 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल अंकपत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

पात्रता संबंधी अभिलेख की प्रक्रिया

जनपद स्तर की प्रतियोगिता से दो दिन पूर्व पात्रता संबंधी सभी अभिलेख जिला क्रीड़ा सचिव के पास जमा कराने होंगे। अपात्र या फर्जी प्रतिभागी उतारने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बालिका टीम के साथ महिला कोच की उपस्थिति भी अनिवार्य की गई है। साथ ही खिलाड़ियों को प्रतिबंधित दवाओं के प्रयोग से दूर रहने और सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में लिए गए अहम निर्णय

इन प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय करने के लिए मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार की अध्यक्षता में जनपदीय क्रीड़ा समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपदीय क्रीड़ा समिति का गठन किया गया व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों और खेल अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में वार्षिक खेल कैलेंडर को अंतिम रूप देने के साथ प्रतियोगिताओं के सफल, पारदर्शी एवं नियमबद्ध आयोजन पर सहमति बनी।

सामान्य प्रश्न

प्रतियोगिताएं कब तक चलेंगी?
प्रतियोगिताएं 31 अक्टूबर तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएंगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।