स्कूल चलो अभियान की जागरूकता को निकाली रैली

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

पुण्डा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत शिक्षकों व छात्रों ने रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई। रैली ग्राम सभा के विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्यालय परिसर में संपन्न हुई, जिसमें शिक्षकों और छात्रों ने शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक किया।

स्कूल चलो अभियान की जागरूकता को निकाली रैली

सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। पाली क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुण्डा के शिक्षकों विद्यार्थियों ने बुधवार को सर्व शिक्षा अभियान' के द्वितीय चरण के अंतर्गत ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली ग्राम सभा पुण्डा के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान शिक्षकों व छात्रों ने नारे लगाकर समाज के सभी वर्गों को शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक किया।इस दौरान रंजना कुमारी, अनिल कुमार विश्वकर्मा, आदर्श चौरसिया, कौशिल्या, सुधा महे, ध्रुव कुमार पाण्डेय, नरेन्द्र वर्मा, सुनील सिंह, विनीत त्रिपाठी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।