बच्चों-शिक्षकों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
गढ़वा के आरके पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति शपथ अभियान आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारीज संस्था के मार्गदर्शन में चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। सभी छात्रों और स्टाफ को नशा न करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

गढ़वा, प्रतिनिधि। नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा में सोमवार को नशा मुक्ति शपथ अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज संस्था के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी बीके प्रिया बहन ने की। उन्होंने बताया कि यह अभियान ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा भारत सरकार के सहयोग से चलाया जा रहा है। उसके तहत देशभर के शिक्षण संस्थान बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। बीके प्रिया ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्पित करना है।
नशा परिवार और समाज के सर्वांगीण विकास में सबसे बड़ी बाधा है। हम सभी को स्वयं नशे से दूर रहना होगा और अपने परिवार, मित्रों व समाज को भी नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना होगा। उक्त अवसर पर असेंबली में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा न करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

