चार माह से राशि नहीं मिली 30 तक ही चलेगा एमडीएम

हिन्दुस्तान, बगहा
share

योगापट्टी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गीतांजलि कुमारी की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानाध्यापकों ने मध्याह्न भोजन योजना की राशि न मिलने का मुद्दा उठाया। प्रधानाध्यापकों ने बिना किसी प्रश्न के 30 अक्टूबर तक भोजन संचालित करने पर सहमति जताई। छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

चार माह से राशि नहीं मिली 30 तक ही चलेगा एमडीएम

योगापट्टी,एक संवाददाता। योगापट्टी बीआरसी कार्यालय में सोमवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गीतांजलि कुमारी की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी हुई।इसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। बैठक में विद्यालयों से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक बिंदुओं पर चर्चा कर कई निर्णय लिए गए।गुरुगोष्ठी में प्रधानाध्यापकों ने मध्याह्न भोजन योजना की राशि पिछले चार माह से नहीं मिलने का मामला उठाया।राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन संचालन में परेशानी की बात कहते हुए प्रधानाध्यापकों ने भोजन बंद करने की बात रखी।इस पर एमडीएम प्रभारी एवं बीईओ के आग्रह पर सभी प्रधानाध्यापकों ने 30 अक्तूबर तक बिना किसी प्रश्नचिह्न के मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रखने पर सहमति जताई।

बैठक में विद्यालयों में छात्र छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा विद्यालय के यू डायस कोड, अक्षांश देशांतर,पिनकोड संबंधी विवरण मांगा गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचार माह से राशि नहीं मिली 30 तक ही चलेगा एमडीएम