पहली क्लास के नामांकित बच्चों की हो रही डाटा इंट्री
हिन्दुस्तान, मोतिहारी
घोड़ासहन में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी विद्यालयों में नामांकित बच्चों का पोर्टल पर इंट्री का काम चल रहा है। वर्तमान में, कक्षा-1 में नये नामांकित बच्चों के नाम की इंट्री की जा रही है, जबकि अन्य कक्षाओं के लिए पहले से नामांकित बच्चों की सूची में संशोधन किया जा रहा है।

घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी नामांकित बच्चों का पोर्टल पर इंट्री का काम प्रखंड के विद्यालयों में चल रहा है। फिलहाल विद्यालयों में कक्षा-1 में नये नामांकित बच्चों का नाम ही पोर्टल पर इंट्री किया जा रहा है। बीआरसी सूत्रों ने बताया कि इससे उपर की कक्षाओं में नामांकित लगभग सभी बच्चों का नाम पोर्टल पर इंट्री किया जा चुका है उसमें आवश्यकतानुसार संशोधन किया जायेगा। जबकि कक्षा-1 में नये नामांकित बच्चों का नाम प्राथमिकता के आधार पर पोर्टल पर इंट्री करने की प्रक्रिया जारी है।


