जिले के गांव-गलियों में गूंजेगी स्कूल चलो की अलख

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

जनपद में 'स्कूल चलो अभियान-2026' के द्वितीय चरण का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय नवाव तरौरा पर हुआ। पहले चरण में उत्कृष्ट नामांकन करने वाले 10 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया और अभिभावकों को बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की।

जिले के गांव-गलियों में गूंजेगी स्कूल चलो की अलख

जनपद स्कूल चलो अभियान-2026 के द्वितीय चरण का शुभारंभ सोमवार को प्राथमिक विद्यालय नवाव तरौरा पर किया गया। इस मौके पर अभियान के प्रथम चरण अप्रैल में उत्कृष्ट नामांकन करने वाले जनपद के 10 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ एवं सीडीओ वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में स्कूल चलो रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया। सीडीओ ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा गया कि शिक्षा ही व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की सुदृढ़ आधारशिला है।

बीएसए विकास कुमार सिंह ने बताया कि, अभियान के प्रथम चरण (अप्रैल-2026) में उत्कृष्ट नामांकन करने वाले जनपद के 10 परिषदीय विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें कम्पोजिट विद्यालय श्यामसर, उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटौना, कम्पोजिट विद्यालय नमैनी, प्राथमिक विद्यालय ताली, उच्च प्राथमिक विद्यालय खोजपुर, प्राथमिक विद्यालय नियाज अली, उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय अभूपुर, प्राथमिक विद्यालय शुजावलपुर तथा प्राथमिक विद्यालय जमामपुर शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।