शिक्षकों संग बैठक हर बच्चे के नामांकन पर रहेगा विशेष फोकस
फोटो--08--स्कूल चलो अभियान को लेकर हुई बैठक को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को बीआरसी रमियाबेहड़ में शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आय

फोटो--08--स्कूल चलो अभियान को लेकर हुई बैठक रमियाबेहड़,संवाददाता।बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को बीआरसी रमियाबेहड़ में शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय से वंचित प्रत्येक बच्चे तक पहुंचकर उसका नामांकन सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी फूलचंद ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और किसी भी पात्र बच्चे को विद्यालय से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से गांव-गांव और घर-घर संपर्क अभियान चलाकर स्कूल से दूर बच्चों को चिन्हित करने, उनके अभिभावकों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने का आह्वान किया।
साथ ही नामांकन के साथ नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और शिक्षा की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने, नामांकन लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने तथा विभागीय निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करने पर भी जोर दिया गया।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शशिकांत वर्मा, मंत्री ओमप्रकाश, राकेश प्रताप, रंजीत वर्मा,तारकेश्वर राय,धर्मेंद्र कुमार,पवन कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।


