जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम ने किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

शुक्रवार को कम्पोजिट विद्यालय, जसौली नगर में शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान शुरू हुआ। इस अभियान का उद्देश्य हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना है। विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने छात्रों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया और अभिभावकों को नामांकन में सहयोग की अपील की।

जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम ने किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को कम्पोजिट विद्यालय, जसौली नगर में स्कूल चलो अभियान शुरू हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक नवाबगंज डॉ. एमपी आर्य और डीएम अविनाश सिंह ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित विद्यालय आने और अपने भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों एवं जनसामान्य से अपील की गई कि वे अपने आसपास के प्रत्येक बालक एवं बालिका का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने में सहयोग करें। गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कोई भी पात्र बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों की ड्रेस और जूते मोज़े का पैसा अन्यत्र व्यय ना करें। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने बताया, 'रोको टोको स्कूल भेजो अभियान' संचालित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत यदि स्कूल जाने वाली आयु वर्ग का कोई बच्चा स्कूल ना जाते हुए पाया जाता है तो उसे विद्यालय भेजने हेतु अभिभावकों से अपील की जाती है। अभियान के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावकगण, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।