मेधावी विद्यार्थियों को योजना से मिली छात्रवृत्ति
राजकीयकृत उच्च विद्यालय, कन्दरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान केनरा बैंक की बनहोरा शाखा की ओर से केनरा विद्या ज्योति योजना

मांडर, प्रतिनिधि। राजकीयकृत उच्च विद्यालय, कन्दरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में केनरा बैंक की बनहोरा शाखा की ओर से केनरा विद्या ज्योति योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई। योजना के तहत कक्षा पांचवीं से 10वीं तक के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उन विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिन्होंने अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। चयनित विद्यार्थियों में कक्षा पांचवीं से सातवीं तक के छात्रों के खाते में तीन हजार रुपये और कक्षा आठवीं से 10वीं तक के छात्रों के खाते में पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि भेजी गई।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम में केनरा बैंक बनहोरा शाखा प्रबंधक गौतम हर्ष, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप बैद्य सहित शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद थे।


