दशमोत्तर छात्रवृत्ति को छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण संस्थानों की समय सारिणी निर्धारित

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना 2026-27 को लेकर विद्यार्थियों व शिक्षण संस्थाओं की

दशमोत्तर छात्रवृत्ति को छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण संस्थानों की समय सारिणी निर्धारित

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना 2026-27 को लेकर विद्यार्थियों व शिक्षण संस्थाओं की समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि गोस्वामी ने सूचना जारी कर दी है। उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) भुगतान एवं अन्य कार्यों के लिए समय सारिणी निर्धारित की गई है。

दस्तावेज़ तैयार करने की अवधि

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त तक शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा तैयार किया जाएगा। 30 अगस्त तक विश्वविद्यालय या एफिलिएटिंग एंजेसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन किया जाएगा। 14 सितम्बर तक मास्टर डाटा सत्यापन के तहत जिला समाज कल्याण अधिकारी शिक्षण संस्थानों, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को अंकित कर लॉक करेंगे। अल्पसंख्यक वर्ग के लिए मास्टर डाटा में शामिल व एनएसपी पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों की जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर मार्किंग की जाएगी।

आवेदन की तिथियां

15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक करना होगा आवेदन

15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक आवेदन पत्र का नवीनीकरण कर हार्डकॉपी संस्थान में जमा की जाएगी। 15 सितम्बर से 25 अक्टूबर तक शिक्षण संस्थान द्वारा छात्रों का बायोमेट्रिक प्रमाणित करना, प्राप्तांक, पूर्णांक, उपस्थिति दर्ज करना एवं अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करते हुये पात्र छात्रों का डाटा ऑनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित किया जाएगा। 15 सितम्बर से 05 नवम्बर तक विश्वविद्यालय या एफिलिएटिंग एंजेसी द्वारा वास्तवित छात्रों का सत्यापन एवं अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्थानों को ब्लॉक किया जाएगा। 06 नवम्बर से 20 नवम्बर तक पीएफएमएस साफ्टवेयर से सत्यापनोपरान्त डाटा को एनआईसी की राज्य इकाई में निर्धारित विभिन्न बिन्दुओं पर परीक्षण करके डाटा पर निर्णय के लिए जनपदीय लॉगिन पर उपलब्ध कराया जाएगा। 01 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक लॉक डाटा के आधार पर छात्र-छात्राओं के आधार सीडेड बैंक खातों में धनराशि अन्तरित किये जाने की कार्यवाही की जाएगी।

त्रुटिपूर्ण डाटा की जांच

21 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक एनआईसी द्वारा उपलब्ध कराए गये त्रुटिपूर्ण डाटा का सत्यापन होगा

21 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक संदेहास्पद डाटा को एन०आई०सी० की राज्य इकाई में पुनः परीक्षण किया जाएगा

01 जनवरी 2027 से 10 जनवरी 2027 तक संदेहास्पद डाटा पर वास्तविक सत्यापन डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक किया जाएगा

11 जनवरी 2027 से 15 जनवरी 2027 तक लॉक डाटा के आधार पर एन०आई०सी० की राज्य इकाई से मांग सृजित की जाएगी

16 जनवरी 2027 से 25 जनवरी 2027 तक लॉक डाटा के आधार पर छात्र-छात्राओं के आधार सीडेड बैंक खातों में पैसा भेजा जाएगा

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छात्रवृत्ति योजना की आवेदन तिथियां क्या हैं?
15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक आवेदन पत्र का नवीनीकरण किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदशमोत्तर छात्रवृत्ति को छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण संस्थानों की समय सारिणी निर्धारित