छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए समय सारिणी जारी

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

गाजीपुर में 2026-27 शैक्षिक सत्र के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन की समय सारणी जारी की गई है। सभी शैक्षणिक संस्थानों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि छात्र-छात्राएँ इस योजना का लाभ उठा सकें। आवश्यक प्रक्रियाएं 5 और 9 अगस्त तक पूरी करनी होंगी।

छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए समय सारिणी जारी

गाजीपुर, संवाददाता। शैक्षिक सत्र 2026-27 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9 और 10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11 - 12) आनलाईन आवेदन से लेकर वितरण के लिए समय सारिणी जारी हो गयी है। निर्गत समय सारिणी के अनुसार मान्यता प्राप्त विद्यालयों की ओर से मास्टर डाटावेस में सम्मलित होने के लिए आनलाइन आवेदन करना, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष सभी प्रपत्र प्रस्तुत करना, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किये जाने आदि कार्रवाई की जाएगी। पांच अगस्त तक तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाईल को ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना नौ अगस्त तक अनिवार्य है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि सभी पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11 - 12) के शिक्षण संस्थाओं को जानकारी दे दी गयी है कि समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति सम्बन्धी सभी कार्रवाई पूर्ण करायी जाय। जिससे छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए समय सारिणी जारी