फिर खुला छात्रवृत्ति पोर्टल, 25 सितंबर तक होगा डाटा लॉक

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल दोबारा खोला गया है। अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के वंचित छात्र-छात्राओं को लाभ देने के लिए नई समय-सारणी जारी की गई है। सभी शिक्षण संस्थाओं से डेटा और सत्यापन की प्रक्रिया तय समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

फिर खुला छात्रवृत्ति पोर्टल, 25 सितंबर तक होगा डाटा लॉक

कुशीनगर। वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित दशमोत्तर छात्र-छात्राओं को राहत मिली है। शिक्षण संस्थाओं से आवेदन अग्रसारित नहीं होनें तथा पीएफएमएस से आवेदन रिजेक्ट होनें समेत अन्य कारणों से भुगतान से वंचित विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। इसके लिए शासन ने नई समय-सारिणी जारी की है।जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के दशमोत्तर कक्षाओं के वंचित छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। शिक्षण संस्थाओं को 7 सितंबर तक मास्टर डाटा तैयार करना होगा।

विश्वविद्यालय या एफिलिएटिंग एजेंसी स्तर से फीस आदि का सत्यापन 8 सितंबर तक किया जायेगा। वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी स्तर से फीस आदि का सत्यापन 9 सितंबर तक होगा। उन्होंने बताया कि त्रुटिपूर्ण आवेदनों में शिक्षण संस्था स्तर से सुधार की प्रक्रिया 16 से 18 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद शिक्षण संस्थाओं द्वारा पात्र विद्यार्थियों के सत्यापित आवेदन अग्रसारित किये जायेंगे और अपात्र आवेदनों को निरस्त किया जायेगा। यह प्रक्रिया 17 से 19 सितंबर तक पूरी करनी होगी। जिला समिति द्वारा शुद्ध डाटा लॉक करने की अंतिम प्रक्रिया 17 से 25 सितंबर तक निर्धारित की गई है। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं के छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को शासन की समय-सारिणी के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफिर खुला छात्रवृत्ति पोर्टल, 25 सितंबर तक होगा डाटा लॉक