छात्रवृत्ति योजना के लिए जारी की गई समय सारिणी

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने छात्रवृत्ति योजना के लिए महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा की। हाई स्कूल और कॉलेज स्तर के छात्रों को आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया के लिए समय सारणी जारी की गई है। यह योजना अनुसूचित जाति, जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए है।

छात्रवृत्ति योजना के लिए जारी की गई समय सारिणी

पीलीभीत। जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत उच्च कक्षाओं एवं अनुसूचित जाति-जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम (9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन से छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

पूर्वदशम (9-10) एवं दशमोत्तर (11-12) छात्रवृत्ति योजना के लिए विद्यालय द्वारा डाटा तैयार करने की तिथि 22 जुलाई से 5 अगस्त तक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन तिथि 23 जुलाई से 09 अगस्त तक, अल्पसंख्यक वर्ग के लिए एनपीसीआई पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्रों के विद्यालयो की मार्किंग किये जाने की तिथि 23 जुलाई से दस अगस्त तक, पूर्वदशम एवं दशोत्तर कक्षा (9-12) नवीनीकरण छात्रों द्वारा आवेदन करना एवं हार्डकापी संस्था में जमा करने की तिथि 11 अगस्त से 25 अगस्त तक, पूर्वदशम एवं दशमोत्तर कक्षा (9-12) नवीन छात्रों द्वारा आवेदन करने एवं हार्डकापी संस्था में जमा करने की तिथि 11 अगस्त से 21 सितंबर तक एवं विद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों को सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 13 अगस्त से 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसी तरह दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत उच्च कक्षाओं के लिए तिथियां घोषित की गई है।

सामान्य प्रश्न

छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि क्या है?
छात्रवृत्ति योजना के लिए नवीन छात्रों द्वारा आवेदन करने एवं हार्डकापी संस्था में जमा करने की तिथि 11 अगस्त से 21 सितंबर तक है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsछात्रवृत्ति योजना के लिए जारी की गई समय सारिणी