छात्रवृत्ति से विद्यार्थियों को मिली नई उम्मीद, प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे
- सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के सदुपयोग और शिक्षा पर दिया जोर सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के सदुपयोग

शहर के शंकर भूषण शरण जनता इण्टर कालेज में शनिवार को राज्य सरकार की छात्रवृत्ति वितरण योजना के तहत छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्य अतिथि गोरखनाथ भट्ट ने विद्यार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति विद्यार्थियों की शिक्षा में सहायक है, इसलिए इसका सदुपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
छात्रों को प्रोत्साहन
जिला विद्यालय निरीक्षक सीपी सिंह ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विद्यार्थी छात्रवृत्ति का उचित उपयोग करें और अनुशासन में रहकर मन लगाकर अध्ययन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य डॉ. टेकचन्द ने मुख्य अतिथि, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित समाज कल्याण विभाग के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार, हेमन्त स्वरूप, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी परविन्द्र सिंह, मुख्य वक्फ निरीक्षक तथा जिला विद्यालय निरीक्षक सीपी सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, संजीव शर्मा, विपिन कुमार, उपेन्द्र कुमार, मनोज कुमार भास्कर, प्रेमचन्द, विमला सैनी, मुकेश शर्मा, नरेन्द्र सौलंकी आदि मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं को वितरित किए छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र
छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम
काफूरपुर। विकासखंड असमोली क्षेत्र के गांव भवालपुर स्थित लिटिल फ्लॉवर्स एकेडमी इंटर कॉलेज में शनिवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रबंधक बुध सिंह ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहायता मिलती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष अरविंद कुमार, प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य मुकेश कुमार समेत समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ मौजूद रहा।

