प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार की तिथियां तय
हिन्दुस्तान, अयोध्या
अयोध्या में विश्वकर्मा श्रम सम्मान वर्ष 2026-27 के प्रशिक्षण के आवकों के साक्षात्कार की तारीखें तय की गई हैं। दर्जी ट्रेड के लिए साक्षात्कार 5, 7, 8 और 9 सितम्बर को होंगे। अन्य ट्रेडों के लिए विभिन्न तिथियों पर साक्षात्कार आयोजित होंगे।

अयोध्या। विश्वकर्मा श्रम सम्मान वर्ष 2026-27 में प्रशिक्षण के आवकों के साक्षात्कार की तारीखें तय हो गयी हैं। दर्जी ट्रेड के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पांच, सात, आठ व नौ सितम्बर, हलवाई ट्रेड के लिए 11 सितम्बर, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री व धोबी ट्रेड के अभ्यर्थियों का और 14 और बढ़ई, नाई, मोची ट्रेड का साक्षात्कार 15 सितम्बर जिला उद्योग प्रोत्साहन विकास केन्द्र में होगा।


