जल भराव वाले क्षेत्र में गन्ने को हुये संभावित नुकसान का करें आंकलन

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

काशीपुर। गुरुवार को गन्ना विकास परिषद काशीपुर कार्यालय में एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने जनपद उधम सिंह नगर एवं नैनीताल के ब्लॉक प्रभारी अधिकारी

जल भराव वाले क्षेत्र में गन्ने को हुये संभावित नुकसान का करें आंकलन

काशीपुर। गुरुवार को गन्ना विकास परिषद काशीपुर कार्यालय में एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने जनपद ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल के ब्लॉक प्रभारी अधिकारीयों के साथ जलप्लावित क्षेत्र के संबंध में समीक्षा बैठक की। बताया गया कि ब्लॉक प्रभारी/ गन्ना विकास निरीक्षकों को अपने-अपने ब्लॉक में जलभराव वाले स्थानों के निरीक्षण करने एवं गन्ना फसल को संभावित नुकसान के आकलन कर रिपोर्ट देने निर्देश दिए गए हैं। सभी गन्ना पर्यवेक्षक अपनी अपनी सर्किल में किसानों से लगातार संपर्क में रहेंगे। किसानों को गन्ना सर्वेक्षण की जानकारी प्रदान करेंगे । किसानों को खाद, उर्वरक एवं कीटनाशकों के अनुदान पर वितरित किए जा रहे हैं।

यहां वीरेंद्र कुमार मौर्य, दीपक कुमार शर्मा, योगेश चन्द्र भट्ट, सोमपाल सिंह, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें