जीपीएफ खातों के मामले अन्य कर्मचारी भी रडार पर, मिल सकती है गड़बड़ी

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा में स्वास्थ्य विभाग में सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खातों में कर्मचारियों और जिम्मेदारों की मिलीभगत से गड़बड़झाला हुआ है। जांच में पता चला है कि एक ऑप्टोमेट्रिस्ट ने 70 लाख रुपये से अधिक का ऋण अपने जीपीएफ खाते से लिया जबकि खाते में इतनी धनराशि नहीं थी। चार अन्य कर्मचारियों के खातों में भी अनियमितता पाई गई।

जीपीएफ खातों के मामले अन्य कर्मचारी भी रडार पर, मिल सकती है गड़बड़ी

बांदा। स्वास्थ्य विभाग में सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खातों में कर्मचारियों और जिम्मेदारों की मिलीभगत से गड़बड़झाला सामने आया है। चर्चा है कि इसमें अन्य कर्मचारी भी रडार पर आ सकते हैं। महोबा के बाद बांदा में मामला सामने आने के बाद जीपीएफ की ऑनलाइन फीडिंग से इसको लेकर हड़कंप मच गया है। गुरूवार को दिनभर इसी को लेकर चर्चा होती रही। सरकारी कर्मचारियों के वेतन का एक हिस्सा सामान्य भविष्य निधि यानी जीपीएफ खाते में जमा होता है। यह धनराशि धीरे-धीरे सेवाकाल के साथ बढ़ती जाती है। सेवानिवृत्त होने पर इसका पूर्ण भुगतान हो जाता है। इससे पहले भी सेवा में रहते हुए भी ऋण के रूप में इसमें धनराशि निकाली जा सकती है। नियमानुसार खाते में कुल जमा धनराशि का 70 प्रतिशत ही निकासी किया जा सकता है। इसी का फायदा उठाकर स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों ने खेल कर दिया। जीपीएफ पासबुक में जमा धनराशि से अधिक धनराशि का उन्होंने ऋण ले डाला। लेखा विभाग प्रयागराज की टीम की जांच में तिंदवारी पीएचसी पर तैनात नेत्र परीक्षण विशेषज्ञ (ऑप्टोमेट्रिस्ट) देवेंद्र कुमार ने 70 लाख रुपये से अधिक का ऋण अपने जीपीएफ खाते से ले लिया। लेखा विभाग की जांच में पता चला कि इतनी धनराशि तो जीपीएफ खाते में थी ही नहीं। इसके बाद गहनता से जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया।

अन्य अनियमितताएँ

विभागीय सूत्रों के अनुसार इसके अलावा चार अन्य कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में भी करीब 23 लाख रुपये की अनियमितता है। इसमें एक कर्मचारी दो साल पहले सेवानिवृत्त हो चुका है, उसके जीपीएफ खाते से सात लाख रुपये का अधिक ऋण लेकर फर्जीवाड़ा किया गया। वहीं तिंदवारी, नरैनी, बिसंडा के भी अन्य कर्मचारी बताए जा रहे हैं, हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग जीपीएफ खाते की जमा और निकासी की एक-एक इंट्री कर रहा है। जिससे जितनी भी गड़बड़ियां की गई वह सामने आ सकें।

वसूली की प्रक्रिया

---------------

वेतन व देयकों से करेंगे वसूली

लेखा विभाग प्रयागराज की टीम ने जीपीएफ खातों में गड़बड़ी पकड़ी है। ऑप्टोमेट्रिस्ट देवेंद्र कुमार के वेतन व अन्य देयकों से जांच में सामने आई धनराशि की वसूली कराई जाएगी। यह मामला सामने आने के बाद अन्य अभी पर्चियों का भी मिलान किया जा रहा है। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि ऐसे अन्य लोग हैं या नहीं।

- डॉ. विजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा

अभिनेता विषयों से संबंधित प्रश्न

✦बांदा में जीपीएफ खातों में गड़बड़ी कब सामने आई?−
बांदा में जीपीएफ खातों में गड़बड़ी महोबा के बाद सामने आई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजीपीएफ खातों के मामले अन्य कर्मचारी भी रडार पर, मिल सकती है गड़बड़ी