दिवंगत पुलिसकर्मी की मां को एक करोड़ देगा एसबीआई

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

भारतीय स्टेट बैंक ने दिवंगत पुलिसकर्मी कालीचरण टुडू की माता सीता देवी को 10 लाख रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की। बैंक ने अपने पुलिस सैलरी पैकेज के तहत सामान्य मृत्यु पर 10 लाख रुपये और दुर्घटना में मृत्यु पर 1 करोड़ रुपये का बीमा लाभ प्रदान करने की जानकारी दी।

दिवंगत पुलिसकर्मी की मां को एक करोड़ देगा एसबीआई

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय में शुक्रवार को दिवंगत पुलिसकर्मी कालीचरण टुडू की माता सीता देवी को 10 लाख रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि एसबीआई अपने पुलिस सैलरी पैकेज सहित वेतनभोगी ग्राहकों को एमओयू के तहत सामान्य मृत्यु पर 10 लाख रुपये तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर एक करोड़ रुपये तक का बीमा लाभ उपलब्ध कराता है। उन्होंने बताया कि कालीचरण टुडू का खाता पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत होने के कारण आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर प्रथम किस्त के रूप में 10 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

शेष एक करोड़ रुपये की राशि भी जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक राहुल कुमार ने कहा कि बैंक अपने खाताधारकों को हर परिस्थिति में वित्तीय सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि बैंक ने व्यक्तिगत ऋण की ब्याज दर घटाकर 10 प्रतिशत कर दी है। साथ ही वेतनभोगी ग्राहकों से अपना सैलरी अकाउंट एसबीआई में स्थानांतरित करने की अपील की ताकि वे बीमा सुरक्षा और अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में डीएसपी कुमार विनोद भी मौजूद रहे। उन्होंने एसबीआई की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बैंक पुलिसकर्मियों को बेहतर बैंकिंग और बीमा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। यह सराहनीय है।

Amit Ranjan

लेखक के बारे में

Amit Ranjan

शॉर्ट बायो: अमित रंजन पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ में प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के पद पर कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित रंजन भारतीय प्रिंट और डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ और ‘लाइव हिन्दुस्तान’ प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। दिसंबर 2014 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने बदलते मीडिया ट्रेंड्स, डिजिटल ऑडियंस बिहेवियर और कंटेंट स्ट्रेटेजी पर मजबूत पकड़ बनाई है। तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित रिपोर्टिंग उनकी पहचान है।


करियर का सफर (प्रिंट और डिजिटल)
अमित रंजन ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की। इसके बाद प्रभात खबर और दैनिक भास्कर में भी काम किया। जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता की ठोस बुनियाद तैयार की। वर्ष 2014 में वह हिन्दुस्तान से जुड़े और यहीं से ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के माध्यम से न्यू मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने हेल्थ, बिजनेस, स्पेशल स्टोरीज़ और करंट अफेयर्स से जुड़े कई अहम विषयों का प्रभावशाली कवरेज किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
अमित रंजन ने BA (History), LLB और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इतिहास, कानून और पत्रकारिता का यह अनूठा संयोजन उनकी रिपोर्टिंग को विश्लेषणात्मक और गहराईपूर्ण बनाता है। विशेष रूप से मेडिकल बीट पर उनकी मजबूत पकड़ है। वह मेडिकल रिसर्च, हेल्थ और प्रिवेंटिव केयर से जुड़े विषयों पर एक्सपर्ट-वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं, जो पाठकों के लिए भरोसेमंद और उपयोगी साबित होती हैं।


विजन और प्रोफेशनल अप्रोच
स्वास्थ्य, मेडिकल, बिजनेस, टैक्स और पब्लिक इंटरेस्ट से जुड़े विषयों पर अमित की गहरी समझ है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों, बिजनेसमैन और वरिष्ठ अधिकारियों के कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अमित का मानना है कि पत्रकारिता की असली ताकत तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जिम्मेदारी में है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी उपलब्ध कराना है।


विशेषज्ञता
इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
प्रिंट और डिजिटल मीडिया स्ट्रेटेजी

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsदिवंगत पुलिसकर्मी की मां को एक करोड़ देगा एसबीआई