शेयर पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर खत्म हो:एसबीआई रिसर्च

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने विदेशी निवेशकों की भारी निकासी के बीच शेयरों पर एलटीसीजी कर समाप्त करने का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि निवेश अवधि दो-तीन साल करने और कर हटाने से निवेशकों को बाजार में लंबे समय तक बनाए रखने तथा अचानक निकासी का जोखिम घटाने में मदद मिल सकती है। रिपोर्ट ने कहा कि बड़े पैमाने पर निकासी रुपये पर दबाव डाल सकती है।

शेयर पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर खत्म हो:एसबीआई रिसर्च

मुंबई, एजेंसी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अर्थशास्त्रियों ने सोमवार को घरेलू शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों की भारी निकासी के बीच शेयरों पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) कर खत्म करने का सरकार को सुझाव दिया। इससे निवेशकों को लंबे समय तक बाजार में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा। एसबीआई रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट 'इकोरैप' में कहा कि सरकार को शेयर बाजार में अस्थिर विदेशी पूंजी प्रवाह को स्थिर करने के लिए गंभीरता से विचार करना चाहिए। इसके तहत शेयरों में निवेश की अवधि बढ़ाकर दो-तीन साल करने और उन पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर समाप्त करने का सुझाव दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन उपायों से विदेशी निवेशकों की अचानक निकासी का जोखिम घटाने में मदद मिल सकती है। बड़े पैमाने पर विदेशी पूंजी की निकासी से रुपये पर भी दबाव पड़ सकता है।

एलटीसीजी कर खत्म करने का सुझाव

फिलहाल विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) को शेयरों में निवेश से होने वाले दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ पर 12.5 प्रतिशत कर देना पड़ता है। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में सूचीबद्ध शेयरों और शेयर आधारित म्यूचुअल फंड पर इस कर की दर को बरकरार रखा गया था। यह व्यवस्था 2024 में किए गए कर बदलावों के बाद से लागू है। विदेशी निवेशकों ने अक्तूबर में अबतक भारतीय शेयर बाजार से 44,166 करोड़ रुपये निकाले हैं। इसके साथ ही 2026 में उनकी कुल निकासी तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने शेयरों पर एलटीसीजी कर को लेकर क्या सुझाव दिया?−
उन्होंने शेयरों पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर खत्म करने और शेयरों में निवेश की अवधि बढ़ाकर दो-तीन साल करने का सुझाव दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशेयर पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर खत्म हो:एसबीआई रिसर्च