एसबीआई की बिल्डर मीट में होम लोन व बिल्डर फाइनेंस पर चर्चा
धनबाद में एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा शुक्रवार को एक होटल में बिल्डर मीट आयोजित किया गया। इस मीट में एसबीआई के अधिकारियों ने बिल्डर फाइनेंस, होम लोन, और RERA अकाउंट जैसी सुविधाओं पर चर्चा की। बैठक में विभिन्न बिल्डरों की समस्याओं पर चर्चा कर बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया।

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय धनबाद की ओर से शुक्रवार को एक होटल में बिल्डर मीट का आयोजन हुआ। इसमें एसबीआई झारखंड के महाप्रबंधक बेंनुधर पढ़ी, धनबाद के उपमहाप्रबंधक प्रफुल्ल कुमार झा तथा क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार सिन्हा मौजूद थे। शहर के प्रमुख बिल्डरों ने बैठक में भाग लिया। बैंक अधिकारियों ने बिल्डर फाइनेंस, होम लोन, विभिन्न प्रकार के करंट अकाउंट तथा रेरा अकाउंट से जुड़ी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बिल्डरों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए बैंक और बिल्डरों के बीच बेहतर समन्वय व मजबूत संबंध बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मनोज मोदी, दीपेश ठक्कर, रमा सिन्हा, अमरेंद्र सिंह, शनि अनुराग सहित कई बिल्डर शामिल हुए।
एसबीआई की ओर से बिल्डरों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में हीरापुर शाखा के मुख्य प्रबंधक राहुल कुमार, विकेश कुमार, सुजीत कुमार, अनिकेत गौरव और मयूर कुमार सिन्हा की प्रमुख भूमिका रही।


