बारिश में भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम, 'बम-बम भोले' से गूंजा हाईवे

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

सावन माह की कांवड़ यात्रा रुड़की में पूरे जोर-शोर से चल रही है। बारिश ने श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं किया है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों ने रेनकोट और प्लास्टिक की शीट का सहारा लिया। मार्ग पर पुलिस बल तैनात है और यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

बारिश में भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम, 'बम-बम भोले' से गूंजा हाईवे
बारिश में भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम, 'बम-बम भोले' से गूंजा हाईवे

रुड़की। सावन माह की कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी है। मंगलवार तड़के से हो रही लगातार बारिश भी शिवभक्तों के उत्साह को कम नहीं कर सकी है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के कदम लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। रुड़की से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग और कांवड़ पटरी मार्ग पर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। बारिश से बचने के लिए कांवड़ियों ने रेनकोट और प्लास्टिक की शीट का सहारा लिया, जबकि कई श्रद्धालु भीगते हुए ही अपनी यात्रा जारी रखे हैं। भगवा रंग में रंगे श्रद्धालुओं से पूरा मार्ग भक्तिमय माहौल में नजर आया।

वहीं हाईवे और कांवड़ पटरी पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात है व यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबारिश में भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम, 'बम-बम भोले' से गूंजा हाईवे