थाईलैंड में सिल्वर मेडल विजेता को ज्ञानप्रकाश सिंह ने किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

पिंडरा गांव के सौरभ यादव ने थाईलैंड में 27 जून से 6 जुलाई तक हुई कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। उन्हें भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर उनके कोच और अन्य पहलवानों को भी सम्मानित किया गया।

थाईलैंड में सिल्वर मेडल विजेता को ज्ञानप्रकाश सिंह ने किया सम्मानित

जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी सौरभ यादव ने थाईलैंड में 27 जून से छह जुलाई तक चली कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। सौरभ यादव को भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने रविवार को अपने गोधना गांव स्थित आवास कैलाशपति पर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सौरभ यादव गौराबादशाहपुर के कबिरुद्दीनपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने अपने गांव में कोच अशोक सोनकर द्वारा संचालित ज्ञान कुश्ती केंद्र से प्रशिक्षण पाकर यह मुकाम हासिल किया है। अशोक कुमार सोनकर के नेतृत्व में सौरभ यादव के अलावा सूरज सोनकर, प्रदीप यादव, किशन यादव, मोहम्मद अकबर, कौशल कुमार पहलवान का एक दल रविवार को समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह से उनके आवास पर मिला।

उन्होंने सौरभ के साथ सभी को सम्मानित किया। उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने पहलवानों को उनके अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी। कोच अशोक सोनकर ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व अखाड़े में लगे लाखों रुपये के गद्दे ज्ञानप्रकाश सिंह ने ही दिया था। आज उसी की देन है कि हमने अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहलवान दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।