सतीश नाथ भादुड़ी की साहित्यिक धरोहरों को सहेज कर रखने की जरूरत
अररिया, वरीय संवाददाता। पूर्णियां में बांग्ला साहित्यकार सतीनाथ भादुड़ी की जयंती समारोह में अररिया की लेखिका स्नेहा किरण ने प्रभाव डाला। उन्होंने साहित्य की आवश्यकता और सतीनाथ जी की रचनाओं के प्रचार की बात की, जिससे नई पीढ़ी प्रेरित हो सके। उनका योगदान ग्रामीण जीवन और संस्कृति में महत्वपूर्ण है।

अररिया, वरीय संवाददाता। चटकधाम साहित्यिक चौपाल के बैनर तले पूर्णियां में आयोजित बांग्ला भाषा के साहित्यकार सतीनाथ भादुड़ी की जयंती समारोह में आयोजित संगोष्ठी में अररिया जिले की लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहा किरण की भी प्रभावी उपस्थिति देखी गई। उन्होंने कहा कि साहित्यकार सतीनाथ भादुड़ी जी का जन्मोत्सव मनाना साहित्य जगत में एक सार्थक शुरुआत है। आज इनके साहित्यिक धरोहर को सहेज कर रखने की आवश्यकता है,जिनसे आने वाली पीढी को प्रेरणा मिल सके। कहा कि सतीनाथ भादुड़ी जी जैसे कलमकारों की रचनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की जरूरत है। उनकी कृतियों से टेलीफिल्म,डॉक्यूमेंट्री बनाकर विद्यालय व ग्राम स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाय ताकि आज की पीढ़ी उनकी रचनाओं से रुबरु हो सके और उनसे प्रेरणा ग्रहण कर साहित्य के विकास को निरन्तर गतिमान रख सके।
साहित्यिक धरोहर
स्नेहा किरण ने सतीश नाथ कोसी की मिट्टी, ग्रामीण जीवन और प्रकृति के अद्भुत पर्यवेक्षक भी थे। उनके साहित्य में गाँव के सामान्य जन, उनकी भाषा, संघर्ष, संस्कृति और जीवन की गहरी छाप दिखाई देती है। उनकी अमर कृति ‘ढोढ़ाय चरित मानस’ में कोसी अंचल के ग्रामीण समाज और लोकजीवन का अत्यंत जीवंत चित्रण मिलता है। उन्होंने कहा कि सतीनाथ भादुड़ी जी की अनमोल कृति ‘जागरी’ का हिंदी,मैथिली,बोड़ो, फ्रेंच और अंग्रेजी सहित न जाने कितनी ही भाषाओं में अनुवाद हुआ है। उन्होंने आंचलिकता का प्रयोग साहित्य में उसी सहजता और सरलता से किया है , जैसे अपने अररिया जिला को राष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलवाने वाले हमारे महान आंचलिक साहित्यकार स्व. फणीश्वरनाथ रेणु जी ने किया है।

