हजूर जसदीप सिंह गिल के पहुंचते ही सत्संग घर में उमड़ी संगत
हजूर जसदीप सिंह गिल के पहुंचते ही सत्संग घर में उमड़ी संगतहजूर जसदीप सिंह गिल के पहुंचते ही सत्संग घर में उमड़ी संगतहजूर जसदीप सिंह गिल के पहुंचते ही

सहारनपुर। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के हजूर जसदीप सिंह गिल सोमवार दोपहर 12:45 बजे रुद्रपुर से निजी हेलीकॉप्टर से सहारनपुर सत्संग घर पहुंचे। उनके पहुंचते ही दर्शन की आस में संगत का उत्साह देखते ही बना। सत्संग घर के आसपास अनुयायियों की भीड़ बढ़ती गई। मंगलवार और बुधवार को होने वाले दो दिवसीय सत्संग के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और नेपाल से संगत के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आयोजकों ने दोनों दिन सात लाख से अधिक अनुयायियों के पहुंचने का अनुमान जताया है। हजूर जसदीप सिंह गिल एक और दो सितंबर को सुबह 9:30 बजे संगत को अपने वचनों से निहाल करेंगे। पहले दिन सत्संग के साथ बच्चों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे और वह खुली कार से संगत को दर्शन देंगे। दूसरे दिन वह स्वयं सत्संग करेंगे.
50 हजार सेवादार संभाल रहे व्यवस्था
यातायात, सुरक्षा, कैंटीन, लंगर और सफाई व्यवस्था में करीब 50 हजार सेवादार जुटे हैं। इनमें सात हजार यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं। सहारनपुर और सरसावा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी बाहर से आने वाली संगत के लिए इंतजाम किए गए हैं.
डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं
भारी भीड़ के मद्देनजर डीएम अरविंद कुमार चौहान, एसएसपी अभिनंदन सिंह, एडीएम एफ, एसडीएम नकुड़ निधि भारद्वाज, तहसीलदार और थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पंजाब सिक्योरिटी और स्थानीय सुरक्षा कर्मियों ने परिसर को घेरे में लिया है। प्रवेश से पहले सघन जांच की जा रही है। मोबाइल, कैमरा और टेप रिकॉर्डर प्रतिबंधित हैं।


