तीरथ रावत को दी बधाई
हिन्दुस्तान, रुडकी
ढंडेरा नगर पंचायत चेयरमैन सतीश नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी। नेगी ने इस नियुक्ति को संगठन की मजबूती और रावत के अनुभव की जीत बताया। उन्होंने रावत के सरल व्यक्तित्व और दीर्घकालिक राजनीतिक अनुभव को पार्टी की महत्वपूर्ण पूंजी बताया।

ढंडेरा नगर पंचायत चेयरमैन सतीश नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई दी है। नेगी ने इसे संगठन के लिए मजबूती और रावत जी के अनुभव की जीत बताया, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष व्यक्त किया। सतीश नेगी ने कहा कि तीरथ सिंह रावत का सरल एवं सहज व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और दीर्घ राजनीतिक अनुभव भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण पूंजी है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से नई मजबूती और दिशा मिलेगी।


