असम में मैराथन विजेता बने जिले के सतीश वर्मा

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

असम में मैराथन विजेता बने जिले के सतीश वर्मा असम में मैराथन विजेता बने जिले के सतीश वर्मा असम में मैराथन विजेता बने जिले के सतीश वर्मा असम में मैराथन

असम में मैराथन विजेता बने जिले के सतीश वर्मा

सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के नारेपार ग्राम सभा निवासी सतीश वर्मा ने अपनी शानदार उपलब्धि से एक बार फिर जिले को गौरान्वित किया है। रामचंद्र वर्मा और माता विमला देवी के पुत्र सतीश वर्मा ने असम में आयोजित 5वीं सोहरा इंटरनेशनल हाफ मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 किलोमीटर की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर भदोही का मान बढ़ाया है। देश-विदेश के धावकों की मौजूदगी वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सतीश ने महज एक घंटा तीन मिनट में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर सबको पीछे छोड़ दिया। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर उन्हें तीन लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

इससे पहले भी सतीश ने महाराष्ट्र के गोंदिया में आयोजित 21 किलोमीटर मैराथन में 1 घंटा चार मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया था। सतीश की लगातार दूसरी बड़ी सफलता से नारेपार गांव में खुशी का माहौल है। उनके घर पहुंचकर ग्राम प्रधान सीमा सिंह, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संजय सिंह चौहान, लवकुश इंटर कॉलेज के प्रबंधक हौसला प्रसाद मिश्रा, चंद्रकांत शुक्ला, रामकमल आदि ने हर्ष जाहिर की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअसम में मैराथन विजेता बने जिले के सतीश वर्मा