ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशतमिलनाडु: सत्यश्री शर्मिला देश की पहली ट्रांसजेंडर वकील बनीं

तमिलनाडु: सत्यश्री शर्मिला देश की पहली ट्रांसजेंडर वकील बनीं

तमिलनाडु के रामनाथपुरम की रहने वाली सत्यश्री शर्मिला देश की पहली ट्रांसजेंडर वकील बन गई हैं। शनिवार को बार काउंसिल ऑफ तमिलनाडु और पुडुचेरी में शर्मिला का नाम सदस्य के रूप में दर्ज हुआ।  बार...

तमिलनाडु: सत्यश्री शर्मिला देश की पहली ट्रांसजेंडर वकील बनीं
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम।Sun, 01 Jul 2018 07:30 AM
ऐप पर पढ़ें

तमिलनाडु के रामनाथपुरम की रहने वाली सत्यश्री शर्मिला देश की पहली ट्रांसजेंडर वकील बन गई हैं। शनिवार को बार काउंसिल ऑफ तमिलनाडु और पुडुचेरी में शर्मिला का नाम सदस्य के रूप में दर्ज हुआ। 

बार काउंसिल की सदस्य बनने के बाद उन्होंने अपने अब तक के सफर को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। मैं उम्मीद करती हूं कि मेरे समुदाय के लोग अच्छा काम करेंगे और देशभर में उच्च पदों पर आसीन होंगे। उन्होंने कहा कि मैं जीवन में कई कठिनाइयों को सामना करने के बाद यहां हूं। मैं चाहती हूं कि मेरी तरह ही अन्य ट्रांसजेंडर इस पेशे में आएं। 2014 में चेन्नई उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद, ट्रांसजेंडरों के जीवन में सुधार हुए हैं। 

शर्मिला ने स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद 2004 से 2007 के दौरान उन्होंने सरकारी कॉलेज में कानून का अध्ययन किया। कॉलेज के दिनों में ही उन्हें अपने ट्रांसजेंडर होने का पता चला था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें