खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर, निचले इलाके में फैला बाढ़ का पानी

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर चला गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अयोध्या में जल स्तर 92.96 मीटर पर पहुंच गया है। तेज बारिश और ऊपरी बैराजों से पानी छोड़ने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे कई गांवों में पानी भरने लगा है।

खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर, निचले इलाके में फैला बाढ़ का पानी

बस्ती, निज संवाददाता। सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 23 सेमी ऊपर पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे अयोध्या में सरयू का जलस्तर 92.96 मीटर पर पहुंच गया है। आयोग के अनुसार अभी भी नदी बढ़ रही है। यह बढ़ाव मैदानी व पहाड़ी इलाकों में हुई तेज बरसात व ऊपरी बैराजों से छोड़े गये पानी के चलते हो रहा है। सरयू का जलस्तर बढ़ने से विक्रमजोत क्षेत्र के निचले इलाके में तेजी से पानी भरने लगा है। दुबौलिया क्षेत्र के डूब क्षेत्र वाले गांवों के आसपास पानी भरने लगा है।

कलवारी-रामपुर बांध के किनारे भी नदी दबाव बनाये हुए है। सभी जगहों पर बाढ़ कार्य खंड के अधिकारी लगातार निगरानी व बचाव कार्य कर रहे हैं। वहीं, सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से विक्रमजोत क्षेत्र के तटीय गांवों के निचले इलाके में पानी भरने लगा है। बढ़े जलस्तर के चलते विक्रमजोत क्षेत्र के लोलपुर विक्रमजोत व विक्रमजोत धुसवा तटबंध के आसपास के इलाके में पानी भरने लगा है। इसके अलावा दुबौलिया के गौरा-सैदाबाद तटबंध पर बने उमरिया रिंग बांध पर लगी कटान से बांध कटने की आशंका बन गई थी। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण अभी भी उस स्थान पर पानी तेजी से रोलबैक कर रहा है। कलवारी-रामपुर तटबंध के पास बसे महुआपार कला गांव के मदरहवा पुरवा में डर का माहौल है। नदी की धारा बंशीलाल और रामभवन पासवान के मकानों से बिल्कुल सटकर बह रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर, निचले इलाके में फैला बाढ़ का पानी