सरयू नदी के जलस्तर में आई कमी, तटीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

आलापुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के जलस्तर में कमी आने से बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पहले लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही थी। अब जलस्तर घटना से प्रशासन ने भी राहत महसूस की है। उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

सरयू नदी के जलस्तर में आई कमी, तटीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली

जहांगीरगंज, संवाददाता। आलापुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से प्रवाहित होने वाली सरयू नदी के जलस्तर में कमी आने से बाढ़ प्रभावित इलाके मांझा कम्हरिया और अराजी देवारा समेत अन्य तटीय गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बीते कई दिनों से सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही थी परंतु नदी के जलस्तर में वृद्धि के बजाय कमी देखी गई। जलस्तर में कमी आने से ग्रामीणों के साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि भले ही जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही थी लेकिन अभी तक नदी का पानी तट के नीचे ही था।

जिससे अभी तक कोई दिक्कत नहीं है। आलापुर तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी की बाढ़ से प्रभावित होने वाले 13 गांव माझा कम्हरिया, माझा अराजी देवारा, मकरही, शमशुद्दीनपुर, गिरिजापुर, इंदईपुर, धनुकारा, चहोड़ा, शाहपुर, बरईपुर, इसरौली, नासिरपुर, कम्हरिया व बंगालपुर प्रमुख हैं जो हर साल बाढ़ से प्रभावित होते हैं। उधर नवागत उपजिलाधिकारी आलापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों का दौरा किया। उन्होंने मांझा कम्हरिया, अराजी देवारा, बंगालपुर समेत अन्य तटीय गांवों का दौरा किया और बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर सभी संबंधित कर्मचारियों को सतर्क रहने और जलस्तर पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसरयू नदी के जलस्तर में आई कमी, तटीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली