खेल : धमकी की जानकारी नहीं थी : सरफराज
धमकी की जानकारी नहीं थी : सरफराज लंदन। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और

धमकी की जानकारी नहीं थी : सरफराज लंदन। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच सरफराज अहमद ने इस बात से इनकार किया है कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से दूसरे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड दौरे को खत्म करने की धमकी के बारे में कोई जानकारी थी। यह धमकी कथित तौर पर तब दी गई थी जब इमरान खान के बेटों के साथ ‘स्काई स्पोर्ट्स’ का साक्षात्कार प्रसारित हो रहा था। चैनल ने यहां लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के पहले दिन लंच के दौरान इमरान के बेटों सुलेमान और कासिम का साक्षात्कार प्रसारित किया था। यह प्रसारक और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल अथर्टन ने लिया था।
39 वर्षीय सरफराज ने कहा, मुझे कुछ नहीं पता। मैं सिर्फ मैच पर ध्यान दे रहा हूं। इमरान के बेटों ने साक्षात्कार में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें पिता की जान को लेकर डर है। इमरान तीन साल से जेल में हैं।


