खेल प्रतियोगिता में दयावती विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते पदक
दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जहांगीराबाद में आयोजित खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। अंडर-14 में विद्या और मानवी ने कई पदक जीते, जबकि अंडर-19 में ध्रुव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी और प्रांतीय प्रतियोगिता की जानकारी दी।

दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जहांगीराबाद में आयोजित खेल प्रतियोगिता में कई पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।प्रहलाद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जहांगीराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-14 वर्ग में विद्या ने 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।मानवी ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 100 मीटर दौड़ में रजत तथा लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में ध्रुव ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। अंशुल ने 1500 मीटर दौड़ व डिस्कस थ्रो में रजत तथा त्रिकूद में कांस्य पदक प्राप्त किया।
बहिन खुशी ने 1500 मीटर दौड़ में रजत और हैमर थ्रो में कांस्य, जबकि कुनाल ने हैमर थ्रो में रजत तथा डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता।प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने प्रमुख पीटीआई दिनेश सिंह एवं महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और परिश्रम की सराहना की। बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 14 अक्टूबर से मुरादाबाद में होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

