विभागीय प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

शामली में सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अर्जित किए। विजेता छात्र सितंबर में प्रांतीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना की।

विभागीय प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक

शामली। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों की विभागीय प्रतियोगिता का आयोजन भगत मुल्क राज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर स्कूल देवबंद, जनपद सहारनपुर में किया गया। प्रतियोगिता में शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों के सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किए। शिशु वर्ग की वैदिक गणित प्रतियोगिता में अभी कालखंडे, रत्नेश कुमार और अक्षित भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बाल वर्ग की वैदिक गणित प्रतियोगिता में सार्थक बच्चस, निहाल और पुरुषोत्तम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इसके अलावा बाल वर्ग विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में हनी चौधरी, मयंक शर्मा और मनन कौशिक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय पहुंचने पर विजेता छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सैनी एवं आचार्य सुधीर कुमार व रामकुमार ने छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम और लगन का परिणाम है।प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सितंबर माह में आयोजित होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के आशीष जैन, प्रवेश शर्मा, संदीप कुमार, राजीव शर्मा, रवि कुमार, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविभागीय प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक