वॉलीबॉल में सरस्वती अकादमी ने जीता खिताब

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। नैन्सी कॉन्वेंट ज्योलीकोट में आयोजित राम सिंह मेमोरियल अंतरविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में

वॉलीबॉल में सरस्वती अकादमी ने जीता खिताब

हल्द्वानी। नैन्सी कॉन्वेंट ज्योलीकोट में आयोजित राम सिंह मेमोरियल अंतरविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सरस्वती अकादमी चैंपियन बनी, जबकि व्हाइट हॉल रनर-अप रहा। शाइनिंग स्टार प्रथम रनर-अप व सैनिक स्कूल द्वितीय रनर-अप रहे। बालिका वर्ग में भी सरस्वती अकादमी ने विजेता का खिताब जीता। केंद्रीय विद्यालय रनर-अप और सेंट थैरेसा प्रथम रनर-अप पर रहे। मुख्य अतिथि आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज के निदेशक डॉ. शशि भूषण ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने का जज्बा विकसित करते हैं। संस्थापक व प्रबंध निदेशक आईपी सिंह, चेयरपर्सन मंजू सिंह, निदेशक डॉ.संजय सिंह, देवेंद्र सिंह भंडारी, कमलेश आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवॉलीबॉल में सरस्वती अकादमी ने जीता खिताब