यूपी विधानसभा चुनाव में सारण की ईवीएम का होगा इस्तेमाल
पेज पांच की लीडरा, नगर प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सारण भी अपनी अहम भूमिका निभाने जा रहा है। भले ही चुनाव की औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई हो, लेकिन आयोग के निर्देश पर सारण के...

पेज पांच की लीड जीपीएस निगरानी में ट्रकों से भेजी जाएंगी कंट्रोल यूनिट यूपी चुनाव में सारण की भी रहेगी तकनीकी भागीदारी न्यूमेरिक 1700 कंट्रोल यूनिट की हुई है स्कैंनिंग 09 विधानसभा क्षेत्र हैं आगरा जिला में नोट : ईवीएम का फोटो खबर में उपयोग किया जा सकता है छपरा, नगर प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सारण भी अपनी अहम भूमिका निभाने जा रहा है।
चुनाव की तैयारियों में सारण का योगदान
भले ही चुनाव की औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई हो, लेकिन आयोग के निर्देश पर सारण के ईवीएम अब उत्तर प्रदेश की चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बनने की ओर हैं। उत्तर प्रदेश जैसे देश के सबसे बड़े चुनावी राज्यों में सारण की ईवीएम का इस्तेमाल होना जिले के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिले के सुरक्षित वेयरहाउस में रखी अत्याधुनिक एम थ्री मॉडल की 1700 कंट्रोल यूनिट आगरा भेजी जाएंगी, जिनका उपयोग उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए किया जाएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और जीपीएस से लैस ट्रकों के जरिए यह खेप बुधवार को छपरा से रवाना होगी।
सुरक्षा और पारदर्शिता की सुनिश्चितता
उत्तर प्रदेश के आगरा के जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष बंसल की ओर से पूर्व में सारण के जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को कंट्रोल यूनिट उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया था। इसी पत्र के आलोक में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सारण से 1700 एम थ्री मॉडल कंट्रोल यूनिट भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस संबंध में सारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप आदेश जारी किया है। राजनीति दलों के प्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में छपरा स्थित ईवीएम वेयरहाउस से कंट्रोल यूनिट निकाली जाएगी और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आगरा के लिए रवाना किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी ताकि चुनावी उपकरणों की सुरक्षा और विश्वसनीयता बनी रहे। वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
कंट्रोल यूनिट के सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था
प्रशासन ने कंट्रोल यूनिट के सुरक्षित परिवहन के लिए विशेष व्यवस्था की है। सभी यूनिट जीपीएस से लैस ट्रकों के माध्यम से भेजी जाएंगी, जिससे पूरे रास्ते उनकी ऑनलाइन निगरानी की जा सके। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती भी रहेगी और वाहन निर्धारित मार्ग से ही आगरा पहुंचेंगे। ऑनलाइन स्कैनिंग और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कंट्रोल यूनिट भेजने से पहले सारण जिला प्रशासन ने आयोग के निर्देशानुसार सभी मशीनों की ऑनलाइन स्कैनिंग और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। प्रत्येक मशीन का रिकॉर्ड मिलान कर यह सुनिश्चित किया गया है कि भेजी जाने वाली सभी कंट्रोल यूनिट पूरी तरह कार्यशील और चुनाव के लिए उपयुक्त हैं। स्कैनिंग पूरी होने के बाद ही इन्हें परिवहन के लिए स्वीकृति दी गई।
ईवीएम का आदान-प्रदान और जिला प्रशासन की प्राथमिकताएं
जानकारी के अनुसार, विभिन्न राज्यों में चुनाव के दौरान आवश्यकता के अनुरूप ईवीएम का आदान-प्रदान निर्वाचन आयोग की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। जिस राज्य में चुनाव होने होते हैं, वहां जरूरत के हिसाब से दूसरे राज्यों और जिलों से ईवीएम उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी क्रम में इस बार सारण की कंट्रोल यूनिट उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने में उपयोग की जाएंगी।जिला प्रशासन का कहना है कि ईवीएम की उपलब्धता, सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए वेयरहाउस से मशीनों की निकासी से लेकर उनके गंतव्य तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप कराई जा रही है। वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ शंकर चौधरी ने कहा कि सारण के वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई चुनावी मशीनें आयोग के मानकों पर पूरी तरह खरी उतरी हैं और देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।


