अंग गौरव सम्मान से भागलपुर में सम्मानित हुए संतोष

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

अंग गौरव सम्मान से भागलपुर में सम्मानित हुए संतोष अंग गौरव सम्मान से भागलपुर में सम्मानित हुए संतोष अंग गौरव सम्मान से भागलपुर में सम्मानित हुए संतोष

अंग गौरव सम्मान से भागलपुर में सम्मानित हुए संतोष

खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड के बलहा निवासी संतोष कुमार रविवार को अंग गौरव सम्मान से भागलपुर में सम्मानित किया गया। अंग मुक्ति दल द्वारा टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में अंगिका कवि सुधीर कुमार प्रोग्रामर एवं साहित्यकार डॉ शिव शंकर सिंह परिजात आदि ने संतोष कुमार को मंजूषा अंग वस्त्र एवं मोमेंटो भेंट किया। उल्लेखनीय है कि अंग प्रदेश एवं अंगिका भाषा के विकास व उत्थान में संतोष कुमार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किये गए हैं। वे अंग अंगिका के प्रचार प्रसार में सदैव चिंतनशील रहे हैं। उनके इन्हीं प्रयास और सतत सक्रियता के लिए उन्हें अंग मुक्ति दल ने साहित्य क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

संतोष कुमार द्वारा पटना में अंगिका गीत का ऑडिशन दिए थे। भागलपुर अंगिका महोत्सव में भी समाजसेवी संतोष कुमार ने सहभागिता निभाई थी। इधर अंग गौरव सम्मान मिलने पर प्रेम कुमार यशवंत, विधान कुमार, मुकेश कुमार सिंह, शंकर यादव, अशोक साह सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।