नई दिल्ली में साहित्य अकादमी का संताली राइटर्स मीट
नई दिल्ली के इंडियन सोशल इंस्टिट्यूट में साहित्य अकादमी द्वारा संताली राइटर्स मीट का आयोजन किया गया। साहित्यकारों और भाषा प्रेमियों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में मंगल मांडी ने रचनाधर्मिता की सराहना की, जबकि 'समकालीन चेता और आधुनिकता का संगम' पर काव्य पाठ हुआ। अंतिम सत्र में संताली लोक परंपराओं पर चर्चा की गई।

नई दिल्ली के इंडियन सोशल इंस्टिट्यूट में साहित्य अकादमी की ओर से संताली राइटर्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से जुटे साहित्यकारों और भाषा प्रेमियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत श्याम सी टुडू के स्वागत भाषण से हुई। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि मंगल मांडी ने संताली लेखकों की रचनाधर्मिता की सराहना की। इस दौरान एक प्रमुख पुस्तक का विमोचन भी किया गया। दूसरे सत्र में ‘समकालीन चेता और आधुनिकता का संगम’ विषय पर काव्य पाठ हुआ, जिसकी अध्यक्षता सरोजनी बेसरा ने की। स्नेहा मांडी, सुप्रिया हांसदा और कासुनाथ सोरेन ने अपनी कविताओं के जरिए समकालीन समाज और संवेदनाओं को प्रस्तुत किया।
अंतिम सत्र में संताली लोक परंपराओं पर मंथन हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रेम सोरेन ने की। इस सत्र में हाजाम बास्के, गुरुबारी हेंब्रम और डॉ. सोरेन ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रेम सोरेन ने लोक साहित्य को सांस्कृतिक स्मृतियों को आगे बढ़ाने का माध्यम बताया। वंदना सोरेन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


