ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशसंत निरंकारी मिशन ने सिस्टर सुदीक्षा को बनाया अध्यात्मिक प्रमुख

संत निरंकारी मिशन ने सिस्टर सुदीक्षा को बनाया अध्यात्मिक प्रमुख

संत निरंकारी मिशन ने सिस्टर सुदीक्षा को अपना नया अध्यक्ष घोषित किया है। मंगलवार को दिल्ली के बुराड़ी में एक कार्यक्रय में उन्हें मिशन का अध्यात्मिक मुखिया घोषित किया जाएगा। मिशन के इनचार्ज कृपा सागर...

संत निरंकारी मिशन ने सिस्टर सुदीक्षा को बनाया अध्यात्मिक प्रमुख
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 17 Jul 2018 02:21 PM
ऐप पर पढ़ें

संत निरंकारी मिशन ने सिस्टर सुदीक्षा को अपना नया अध्यक्ष घोषित किया है। मंगलवार को दिल्ली के बुराड़ी में एक कार्यक्रय में उन्हें मिशन का अध्यात्मिक मुखिया घोषित किया जाएगा। मिशन के इनचार्ज कृपा सागर ने बताया कि सिस्टर सुदीक्षा बाबा हरदेव सिंह की सबसे छोटी बेटी हैं। बाबा हरदेव सिंह की 2016 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

वर्तमान के सद्गुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज की इच्छानुसार उनकी छोटी बेटी को आज से मिशन की मुख्य अध्यात्मिक गुरु बनाया जाता है।

 

निरंकारी मिशन की स्थापना 1929 में बूटा सिंह ने की थी। तब से उनके शिष्य उनकी अध्यात्मिक शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। बाबा हरदेव सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद माता सविंदर को मिशन का हेड बनया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें