‘ज्ञान परंपरा का मूल जानने के लिए संस्कृत ज्ञान जरूरी’

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

बीएचयू के कला संकाय के संस्कृत विभाग में संस्कृत दिवस पर दो दिवसीय समारोह में 100 से ज्यादा छात्रों ने प्रतिभा दिखाई। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. प्रशस्यमित्र शास्त्री ने संस्कृत की विविधता का परिचय दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. सदाशिव कुमार द्विवेदी ने संस्कृत की महत्ता पर जोर दिया।

‘ज्ञान परंपरा का मूल जानने के लिए संस्कृत ज्ञान जरूरी’

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के कला संकाय स्थित संस्कृत विभाग में संस्कृत दिवस पर दो दिवसीय समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न संकायों से 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषण, संस्कृत सामान्य ज्ञान, सस्वर स्तोत्र पाठ और श्लोकान्ताक्षरी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई।

समारोह की शुरुआत

उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. प्रशस्यमित्र शास्त्री ने सरस संस्कृत कविता हास्य-व्यंग्य से विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा की विविधता से अवगत कराया। अध्यक्षता करते हुए संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. सदाशिव कुमार द्विवेदी ने कहा कि भारतीय ज्ञान-परम्परा संस्कृत भाषा में निबद्ध है। वेद, पुराण, स्मृति, अर्थशास्त्र, आयुर्वेद आदि अनेक महत्वपूर्ण ग्रन्थ संस्कृत भाषा में रचे गए हैं। भारतीय ज्ञान-परम्परा के मूल स्वरूप, उसके अध्ययन और उसमें निहित वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को समझने के लिए संस्कृत भाषा का ज्ञान आवश्यक है।

प्रतियोगिताओं के निर्णायक

कार्यक्रम संयोजक प्रो. शरदिन्दु कुमार तिवारी ने कहा कि संस्कृत केवल प्राचीन ज्ञान की भाषा ही नहीं, बल्कि आज भी विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर प्रयुक्त एवं प्रासंगिक भाषा है। विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में प्रो. शत्रुघ्न त्रिपाठी, प्रो. पतंजलि मिश्र, प्रो. विनय पाण्डेय, प्रो. भगवत्शरण शुक्ल, प्रो. चन्द्रकान्ता राय, प्रो. शिवराम शर्मा, प्रो. जया मिश्रा, डॉ. मंजु कुमारी, प्रो. पुष्पा त्रिपाठी, डॉ. अभिजित् दीक्षित, डॉ. बृहस्पति भट्टाचार्य और डॉ. दीपक शर्मा मौजूद रहे। सत्रों का संयोजन डॉ. शिल्पा सिंह, डॉ. राजेश सरकार, डॉ. सूर्यप्रकाश सिंह, डॉ. पवन कुमार पाण्डेय, डॉ. सिद्धिदात्री भारद्वाज, डॉ फिरोज, डॉ. दिव्या भारती, डॉ. प्रदीप कुमार, प्रो. अभिमन्यु, डॉ. शिवलोचन शांडिल्य के साथ शोधछात्रों ने किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संस्कृत दिवस का समारोह कब आयोजित किया गया?
संस्कृत दिवस पर दो दिवसीय समारोह आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News‘ज्ञान परंपरा का मूल जानने के लिए संस्कृत ज्ञान जरूरी’