सांझी महोत्सव में पण्डित बाबा को अर्पित की भावांजलि

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

वृंदावन, हिन्दुस्तान संवाद। सांझी महोत्सव में पण्डित बाबा को अर्पित की भावांजलिसांझी महोत्सव में पण्डित बाबा को अर्पित की भावांजलि

सांझी महोत्सव में पण्डित बाबा को अर्पित की भावांजलि

रमणरेती स्थित वृंदावन शोध संस्थान में आयोजित सांझी महोत्सव के अन्तर्गत बुधवार को संस्थान परिसर स्थित संत रामकृष्णदास महाराज बाबा के तिरोभाव उत्सव के अवसर पर चैतन्य महाप्रभु महाभाव दर्शन पर आधारित रंग सांझी तथा ब्रज की सांझी परम्परा पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. भागवतकृष्ण नांगिया ने पण्डित बाबा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिद्ध संतों की परम्परा में पण्डित बाबा का महत्वपूर्ण स्थान है। इस दौरान उन्होंने संत पण्डित बाबा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। आचार्य विभुकृष्ण भट्ट ने कहा जब महाप्रभु को राधा भाव, कृष्ण भाव और गोपी भाव का जागरण होता था, उस समय वह वाह्य शून्य हो जाते थे और आप नीलांचल को वृंदावन समझ कर हे कृष्ण, हे कृष्ण कहते हुए अक्सर समुद्र के किनारे बेसुध अवस्था में भ्रमण करते हुए महाभाव की स्थिति में हो जाते थे।

निदेशक डॉ.राजीव द्विवेदी ने कहा कि वृंदावन शोध संस्थान का सदैव यह प्रयास रहा है कि ब्रज की कला परम्पराओं के शोध तथा संरक्षण की दिशा में नई पीढ़ी की सहभागिता बने। ब्रज संस्कृति संग्रहालय क्यूरेटर ममता गौतम एवं प्रगति शर्मा ने बताया वृंदावन शोध संस्थान के सांझी महोत्सव के क्रम में सांझी संवाद के माध्यम से विभिन्न पारम्परिक स्थलों पर भी सांझी से जुड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं। संचालन एवं संयोजन डॉ. राजेश शर्मा द्वारा किया गया। शुभारंभ संत किशोरीमोहन दास और कृष्णचैतन्य दास के परिकर द्वारा पण्डित बाबा के सूचक गान से हुआ। इस दौरान श्यामचंद्र दास, निखिल अरोड़ा, मधुसूदन दास, अविराम दास, गोपाल दास, नीरज अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, हरिवंश शुक्ल, अंजली गुप्ता, मोहिनी शुक्ला, विनोद विहारी दास मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसांझी महोत्सव में पण्डित बाबा को अर्पित की भावांजलि