आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की प्रतिभा निखारने को थानाध्यक्ष ने 10 छात्रों को लिया गोद
हिन्दुस्तान, सासाराम
(युवा पेज)वितरित किए गए। इस दौरान थानाध्यक्ष ने विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन

संझौली, एक संवाददाता। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संझौली थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के 10 छात्र-छात्राओं को हिन्दुस्तान ओलंपियाड में सहभागिता के लिए गोद लिया है। उनकी पहल से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभावान बच्चों को शैक्षणिक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।


