ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमहाराष्ट्र: संजय राउत बोले- उद्धव जी ने कहा है CM शिवसेना का होगा... तो होगा

महाराष्ट्र: संजय राउत बोले- उद्धव जी ने कहा है CM शिवसेना का होगा... तो होगा

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच  शिवसेना के नेता संजय राउत ने आज फिर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे जी ने आज स्पष्ट कहा है कि...

महाराष्ट्र: संजय राउत बोले- उद्धव जी ने कहा है CM शिवसेना का होगा... तो होगा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 10 Nov 2019 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच  शिवसेना के नेता संजय राउत ने आज फिर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे जी ने आज स्पष्ट कहा है कि मुख्यमंत्री पद शिवसेना का ही होगा। अगर उद्धव जी ने ऐसा कहा है, तो इसका मतलब है कि किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा।

बता दें कि उधर आज भाजपा ने साफ कर दिया कि महाराष्ट्र में पार्टी सरकार नहीं बनाएगी। महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने आज राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन पर भरोसा जताते हुए जनादेश दिया है। लेकिन शिवसेना ने महाराष्ट्र की जनता के दिए जनादेश का अनादर किया है। हम अकेले सरकार नहीं बना सकते। 

गौरतलब है कि शनिवार को राज्यपाल ने भाजपा को राज्य में सबसे बड़े दल के रूप में सरकार बनाने का दावा पेश करने का न्योता दिया था। ऐसे में भाजपा नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी बैठक के बाद आज रविवार की शाम राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल के साथ कुछ देर चली बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है। हम सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं। सेना चाहे तो कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बना सकती है।

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना ने एक साथ चुनाव लड़ा था। राज्य की जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को अच्छा जनादेश दिया। यह जनादेश सरकार बनाने के लिए काफी था। कल राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हमें सरकार बनाने का न्योता दिया। लेकिन जनादेश का अनादर करते हुए शिवसेना ने साथ मिलकर सरकार बनाने से इंकार कर दिया। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें