धर्म रक्षा संघ की प्रदेश मंत्री बनीं संज्ञा वशिष्ठ
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद। मुरादाबाद बुद्धि विहार निवासी संज्ञा वशिष्ठ को धर्म रक्षा संघ का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ प्रदेश अध्य

मुरादाबाद बुद्धि विहार निवासी संज्ञा वशिष्ठ को धर्म रक्षा संघ का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ प्रदेश अध्यक्ष मोहित शर्मा महिला प्रदेश अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल की सहमति से नाम का ऐलान किया गया। संज्ञा ने कहा कि वह संगठन को आगे बढ़ाने के लिए निरंतरता के साथ काम करती रहेंगी। जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे निभाएंगी। उधर संज्ञा को इस पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाइयों का तांता लगा रहा।


