परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, साक्षी स्कूल टॉपर
सीवान के संघमित्रा विद्यालय ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की। साक्षी चौबे ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अन्य शीर्ष छात्रों में लक्की कुमार पटेल और अमृत प्रत्ये शामिल हैं। विद्यालय के अधिकारियों ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिया।

सीवान। संघमित्रा विद्यालय ने इस वर्ष भी मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने पर खुशी जाहिर किया गया। छात्रा साक्षी चौबे ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। लक्की कुमार पटेल 86 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा अमृत प्रत्ये 84 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 43 रही। विषयवार सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वालों में अंग्रेजी में साक्षी चौबे, हिंदी में अमन प्रसाद, संस्कृत में पीयूष कुमार, उर्दू में अब्दुल राशिद तथा गणित, विज्ञान और कंप्यूटर में अमृत प्रत्ये ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सामाजिक विज्ञान में पीयूष कुमार ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। प्राचार्या नबोनीता घोष ,सचिव मनीष प्रसाद सिंह ने इस शानदार परीक्षा परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया।


